Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर
26-Sep-2025 02:41 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक़, बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। मुखिया का शव सातनपुर मस्जिद के पास पानी की टंकी के बगल से बरामद हुआ है। मुखिया का नाम एक हत्याकांड में शामिल था। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, मृतक की पहचान मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। मनोरंजन गिरी उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत का मुखिया था। मनोरंजन गिरी (मृतक) बाइक से सातनपुर चौक से करिहारा की तरफ आ रहा था।
वहीं, इस दौरान पानी की टंकी के पास घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। जिससे मनोरंजन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोरंजन गिरी का शव पड़ा हुआ है।
इधर, घटना के संबंध उजियारपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।