Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
16-Jan-2026 02:16 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे 7 वीं के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रितेश, संतोष दास का पुत्र था और रोज की तरह पढ़ाई के लिए निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी।
जानकारी के अनुसार, मछली लदे एक पिकअप वाहन ने रितेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था, परिवार में कोहराम मच गया। लेकिन इस हृदयविदारक घटना से भी ज्यादा शर्मनाक मंजर इसके बाद देखने को मिला।
सड़क के एक ओर जहां मासूम छात्र का शव पड़ा था और परिवार गम में डूबा था, वहीं दूसरी ओर इंसानियत को तार-तार करती भीड़ जमा हो गई। लोग एंबुलेंस बुलाने, पुलिस को सूचना देने या घायल को मदद पहुंचाने के बजाय पिकअप से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गए। कोई बोरी भर रहा था तो कोई हाथों में मछलियां समेटकर भागता दिखा।
यह दृश्य न सिर्फ संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि समाज के गिरते नैतिक मूल्यों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। एक तरफ एक होनहार छात्र की जिंदगी खत्म हो गई और दूसरी तरफ लोग मौके को लूट का अवसर समझते रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।