ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / सीतामढ़ी में पोते की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं दादी, शोक...

सीतामढ़ी में पोते की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं दादी, शोक में तोड़ा दम

सीतामढ़ी के धूनीयाटोल गांव में अविनाश सिंह की हत्या की खबर सुनते ही उसकी दादी सुमित्रा देवी शोक से बेसुध होकर चल बसीं। इस दोहरी त्रासदी ने पूरे गांव को हिला दिया। हत्या के कारण और दोषियों की गिरफ्तारी पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं।

10-Jan-2026 06:54 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत धूनीयाटोल गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रॉआही निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र अविनाश सिंह की हत्या कल करदी गई थी जिसके बाद पूरा गांव पहले से ही सदमे में था, इसी बीच पोते की हत्या की शोक में एक और जान चली गयी। पोते अविनाश की निर्मम हत्या की खबर सुनते ही बेसुध हुई उसकी दादी सुमित्रा देवी ने भी प्राण त्याग दिए।


परिजनों के अनुसार, जैसे ही सुमित्रा देवी को पोते की हत्या की सूचना मिली, वह गहरे सदमे में चली गई थीं। तब से उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः पोते के शोक में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दोहरी त्रासदी ने पूरे गांव को मर्माहत कर दिया है। हर तरफ मातम पसरा हुआ है, घर-आंगन से लेकर गलियों तक सिर्फ आहें और सिसकियां सुनाई दे रही हैं।


गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की सुबह अविनाश सिंह का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया था। घटनास्थल से एक देशी कट्टा और बाइक भी मिली थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। अविनाश को लेकर इलाके में प्रेम विवाह की चर्चा जोरों पर थी। बताया जा रहा है कि उसने एक युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली थी, जिसके बाद से मामला चर्चा में था। इसी बीच उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अब अविनाश की हत्या के सदमे में उसकी दादी की मौत ने इस घटना को और भी भयावह बना दिया है। हालांकि इस दुखद परिवार में अविनाश के दादा राम प्रसाद महतो अभी जीवित हैं, लेकिन उन्होंने भी अपने बेटे और पोते की इस हालत को देखकर गहरा सदमा झेला है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लोग का कहना है कि प्रेम विवाह की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।