ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / दरभंगा : नाजिर का घूस लेते वीडियो वायरल ,जांच का आदेश

दरभंगा : नाजिर का घूस लेते वीडियो वायरल ,जांच का आदेश

04-Mar-2021 07:57 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : सोशल मीडिया पर इन दिनों जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड दफ्तर के अंदर घूस लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिंहवाड़ा प्रखंड कार्यालय के नाजिर का है. जहां नाजिर पद पर कार्यरत उमेश प्रसाद किसी काम के बदले एक व्यक्ति से घूस के रूप में 17 हजार 500 रुपए लेते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि किसी ने नाजिर का घूस लेते हुए वीडियो बना लिया है और इसे वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है. बताया जाता है की किसी योजना के कार्य को लेकर रुपए की लेन देन हो रही है. मामला प्रकाश में आने पर जिले के आला अधिकारी ने संज्ञान लिया और वीडियो की सत्यता के लिए जांच टीम बनायी गई है.

हालांकि यह वीडियो कब का  है और घूस देने वाला कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है.  वहीं दरभंगा के प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला जैसे ही उनके सामने आया उन्होंने तुरंत इसके जांच के आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी . वहीं फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.