ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने पिंटू यादव को हटाने की सिफारिश की, मछली...

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने पिंटू यादव को हटाने की सिफारिश की, मछली पार्टी कर तोड़ी थी सोशल डिस्टेंसिंग

20-Apr-2020 12:13 PM

PATNA :लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर मछली पार्टी का आयोजन करने वाले अपने स्टॉफ पिंटू यादव को हटाने की सिफारिश बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कर दी है। मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होनें ये बड़ा कदम उठाया है।


इससे पहले लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर मछली पार्टी का आयोजन करने वाले शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ पिंटू यादव को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग के मामले में पिंटू यादव समेत तकरीबन दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार की रात ही पिंटू यादव को पूछताछ के लिए उठाया था और फिर उसके बाद उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। शिक्षा मंत्री के स्टाफ पिंटू यादव ने इस पूरे मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।


शिक्षा मंत्री के स्टाफ पिंटू यादव को भले ही पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ दिया हो लेकिन सूत्र बताते हैं कि पिंटू यादव अब निगरानी की रडार पर आ सकता है। पिंटू यादव ने जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड स्थित सुगांव में जो आलीशान मकान बनाया है वह इस बात का सबूत है कि उसने मंत्री के साथ रहते हुए बड़ी प्रॉपर्टी बनाई। अब पिंटू यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच आगे बढ़ सकती है। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा मंत्री के साथ जुड़े होने के कारण पिंटू यादव में इसका जमकर लाभ उठाया। इसका मतलब यह हुआ कि सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ने के मामले में भले ही पिंटू यादव को राहत मिल गई हो लेकिन उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।


शिक्षा मंत्री के करीबियों की मानें तो पिंटू यादव लगातार अपने रसूख का इस्तेमाल कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाया करता था। उसने इसी का फायदा उठाकर संपत्ति भी बनाई और बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उसका उठना बैठना था। यही वजह है कि पिंटू यादव की मछली पार्टी में डीएसपी से लेकर बीडीओ और तमाम बड़े अधिकारी पत्रकार तक मौजूद रहे। इस मामले में जहानाबाद के डीएसपी को भी सरकार ने निलंबित किया है अब उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलाने का आदेश दिया गया है।


सूत्रों के मुताबिक पिंटू यादव भले ही शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के साथ अटैच हो लेकिन वह इसी इलाके के एक आरजेडी विधायक का भी करीबी रहा है। पिंटू ने लोकसभा चुनाव में आरजेडी विधायक के लिए गुपचुप तरीके से काम भी किया। जेडीयू उम्मीदवार और जहानाबाद से मौजूदा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के खिलाफ चुनाव में पिंटू यादव ने भूमिका निभाई थी। हालांकि सूत्र बताते हैं कि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा भी अपने स्टाफ के कारनामों से अनजान थे। पिंटू यादव ने जिस तरह थोड़े ही दिनों में बड़ा रुतबा बनाया उसके बाद अगर सरकार की नजर टेढ़ी होती है तो शिक्षा मंत्री के इस स्टाफ पर ना केवल बड़ी कार्रवाई होगी बल्कि इसके साथ-साथ कई अन्य लोग भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।