मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
30-May-2022 08:30 AM
PATNA: बिहार राज्य के निबंधित कल-कारखानों में सेफ्टी ऑडिट जरुरी होगा। तकरी साढ़े आठ हजार औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीरता से श्रमिक कानूनों का अनुपालन कराने में जुटी हुई है। श्रम संसाधन विभाग ने सभी संबंधित इकाईयों में लगभग ढाई लाख कार्यरत कामगारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल सेफ्टी कमेटी का गठन किया गया है।
श्रम संसाधन विभाग के अनुसार हर कल-कारखाने में सेफ्टी कमेटी का गठन करना अनिवार्य है, जिसका कार्यकाल तीन साल का होगा। कमेटी की बैठक हर तीन महीने पर किया जाए। कमेटी के कारखाने में कर्मियों का अनिवार्य रूप से प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस व्यवस्था को निबंधित कल-कारखानों में सख्ती से अनुपालन किया जाए। इस संबंध में कारखाना प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। और कार्यस्थल पर कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश सिया गया है। निबंधित कर्मचारी यूनियनों को भी कहा गया कि सेफ्टी कमेटी के उद्देश्य पर अमल कराने में सभी अपनी भागीदारी दे।
कमेटी में शामिल है ये कर्मचारी
एक महिला कर्मी और एक पुरुष कर्मी, प्रबंधन से एक पदाधिकारी, जो समय पर निर्णय लेने में सक्षम हो, एक मेडिकल अफसर, एक सेफ्टी अफसर, प्रोडक्शन से जुड़े एक कर्मी। जिस कारखाने में निबंधित यूनियन एक्टिव नहीं है वहां पर कमेटी गठन में सदस्यों का चुनाव कामगारों के जरिए किया जाए।
यह है कमेटी की भूमिका
कामगारों की सुरक्षा को ध्यान में रखना अनिवार्य है। कमेटी की अनुशंसाओं को प्रबंधन के माध्यम से लागू कराना होगा। समय से वेतन भुगतान देना, बकाया भुगतान, स्किल डेवलपमेंट संबंधी प्रशिक्षण और प्रोन्नति से जुड़े सभी मुद्दों पर विशेष ध्यान रखना होगा। कामगारों में सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाने का काम करना होगा। स्वास्थ्य लाभ और सुरक्षा नीति का पालन करना होगा।