बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
03-Mar-2026 05:46 PM
By First Bihar
PATNA:भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए बिहार से शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार एक जमीनी और संगठन से जुड़े पुराने नेता पर भरोसा जताया है।
शिवेश कुमार लंबे समय से बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत संघ के स्वयंसेवक के रूप में की थी। वर्ष 2006 से 2010 तक वे भोजपुर जिले की 20 सूत्री समिति के सदस्य रहे और सरकारी योजनाओं को जमीन पर लागू कराने में भूमिका निभाई।
इसके बाद साल 2010 में वे भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 2010 से 2015 तक उन्होंने विधायक के रूप में काम किया। संगठन में भी उन्होंने कई अहम पद संभाले। वे बिहार बीजेपी के प्रदेश सचिव, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष और फिलहाल प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
दलित समुदाय से आने वाले शिवेश राम सासाराम और भोजपुर क्षेत्र में एक सक्रिय और प्रभावी नेता माने जाते हैं। पार्टी इसे सामाजिक संतुलन और समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान के तौर पर देख रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल है। इसे बिहार में कैडर आधारित राजनीति को बढ़ावा देने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। घोषणा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल, अब सबकी नजरें राज्यसभा चुनाव पर टिकी हैं।