ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / sheohar-news / Bihar News: बिहार के इस तटबंध पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, खर्च...

Bihar News: बिहार के इस तटबंध पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, खर्च किए जाएंगे कुल ₹139 करोड़

Bihar News: बिहार के इस जिले में तटबंध पर ₹139 करोड़ की लागत से 38 किमी पक्की सड़क बनेगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों को मिलेगी राहत, इतने दिनों में काम शुरू..

14-Oct-2025 01:47 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार तेजी से कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब शिवहर जिले में बागमती नदी के तटबंध पर 38 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनाने की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। यह सड़क देवापुर से बेलवा घाट तक बनेगी जो कि पूर्वी चंपारण की सीमा से सटा हुआ इलाका है।


कुल 139 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। विभाग के कार्यपालक अभियंता एस. रहमान के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया में छह एजेंसियों ने हिस्सा लिया था और अब एजेंसी चयन का काम अंतिम चरण में है। बेलवा क्षेत्र में पहले से ही हेड रेगुलेटर, स्लुइस गेट और तटबंध का निर्माण चल रहा है, वह भी इसी परियोजना का हिस्सा है।


यह पक्की सड़क आवागमन को आसान बनाएगी और बाढ़ के मौसम में लोगों की मुश्किलें कम कर देगी। अभी तक नदी किनारे के गांवों में रहने वाले लोग खेतों के रास्ते से गुजरते हैं जो कि बारिश में कीचड़ के कारण और खतरनाक हो जाते हैं। बाढ़ आने पर तो पार करना नामुमकिन सा ही लगता है।


अब इस नई सड़क से इमरजेंसी में राहत सामग्री पहुंचाना भी सुगम हो जाएगा। साथ ही तटबंध की मजबूती भी बढ़ेगी, जिससे पानी के दबाव से टूटने का डर कम होगा। भविष्य में इसे एसएच-54 से जोड़ने की योजना है। जिससे मोतिहारी, ढाका और शिवहर के बीच कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार आएगा। स्थानीय लोग सालों से इसकी मांग कर रहे थे और अब यह सपना साकार होने की कगार पर है।


निर्माण का काम कब शुरू होगा, इस सवाल का जवाब चुनावी माहौल से जुड़ा हुआ है। बिहार विधानसभा चुनावों के बाद काम जोर-शोर से शुरू होने की उम्मीद है। विभाग का लक्ष्य है कि तय समयसीमा में गुणवत्ता वाली सड़क तैयार हो जाए। इससे पहले सीतामढ़ी और शिवहर में बागमती परियोजना के तहत 234 करोड़ की लागत से 33 किलोमीटर बांध और सड़क पर काम तेज हो चुका है, यह 42 गांवों को बाढ़ से बचाने में मदद करेगा। इसी तरह फरवरी में 286 करोड़ की मंजूरी से टूटे तटबंधों की मरम्मत हुई थी। ये सभी प्रोजेक्ट्स मिलकर बागमती बेसिन को मजबूत बना रहे हैं।