ब्रेकिंग न्यूज़

मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा

Home / bihar / शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी...

शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि डकैती की घटना 29 जनवरी को हुई थी। जिसे आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया था। दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

03-Feb-2026 07:01 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर के सदर थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। लूटे गये सामान के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


बता दें कि सुंदरपुर खरौना निवासी बिंदेश्वरी राय के घर 29 जनवरी को डकैती हुई थी। इस घटना का शिवहर पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस डकैती की घटना को 5–6 अज्ञात अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस कांड का खुलासा किया। 


उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था. एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, गहन अनुसंधान एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.


 गिरफ्तार अपराधियों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के कस्तुरिया गांव निवासी आलमगीर उर्फ माइकल एवं नास आलम के रूप में हुई है। इनके पास से चार साड़ियां, नकद 4600, लूटा गया मोबाइल फोन तथा लूटी गई चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया है।


गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध तरियानी थाना एवं पिपराही थाना में पूर्व से भी कांड दर्ज हैं. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, शिवहर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक मंजर आलम, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद, फतेहपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

शिवहर, समीर कुमार झा