Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
27-Oct-2025 10:50 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके बावजूद कल्याणपुर थाना के शिवनन्दनपुर भगवती स्थान के पास भारी भीड़ की मौजूदगी में अपराधियों ने एक जूट मिल कर्मी को मौत को घाट उतार दिया। गोली मारकर कर्मी की हत्या कर दी। सरेआम हुई इस हत्या की घटना ने बिहार पुलिस के साथ ही चुनाव के लिए जगह जगह तैनात अर्ध सैनिक बल के जवानों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
घटना सोमवार के करीब साढ़े सात बजे की है जब छठ के संध्या अर्घ्य के बाद काफी संख्या में लोग गांव के भगवती स्थान के पास जुटे हुए थे,इसी में रामेश्वर जूटमिल का कर्मी मंटुन सहनी भी कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच इलाके के ही काफी कुख्यात अपराधी रामजनम सहनी अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और मंटुन सहनी के साथ किसी बात को लेकर बकझक होने लगा और अचानक रामजनम सहनी ने पिस्टल से मंटुन पर फायरिंग शुरू कर दी।
करीब चार गोली लगते ही मंटुन सहनी की मौके पर ही मौत हो गई।फिर भी स्थानीय लोग मंटुन को सदर अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।हत्या के बाद सभी अपराधी भागने लगे लेकिन आसपास के लोगो ने मुख्य हत्यारा रामजनम सहनी की घेर कर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी फिर उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।बाकी अपराधी बाइक छोड़कर भाग निकले।
पिटाई से जख्मी अपराधी की हालत भी नाजुक बताई गई है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हत्या की वजह का खुलासा न तो मृतक के परिजन और न ही पुलिस ही कर पा रही है।लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि इलाके का कुख्यात अपराधी रामजनम सहनी जूटमिल के कर्मी और पदाधिकारियों से लेवी वसूलने का काम करता था।
जो कोई इससे इंकार करते उसके साथ मारपीट की जाती थी।आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से मृतक के साथ उसकी बकझक हुई फिर हत्या कर दी गई।हालांकि पुलिस द्धारा पूरे मामले का खुलासा होना बाकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी।पर्व त्योहार और विधानसभा चुनाव को लेकर चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सरेआम हत्या को लेकर आसपास के लोगों में पुलिस के प्रति काफी असंतोष देखा जा रहा है।