दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Oct-2025 01:06 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित छठ घाट पोखर मॉडल थाना के पीछे छठ पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। यह घटना पूजा के दौरान तब हुई जब श्रद्धालु अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे थे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल वार्ड संख्या 7 के निवासी मनोज कुमार महतो को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में बरबट्टा निवासी रंजीत महतो समेत अन्य कई लोगों के भी चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मौके पर पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण स्थिति बिगड़ गई और माहौल अफरातफरी का हो गया।
स्थानीय लोगों में प्रशासन की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने छठ पर्व से पहले दावा किया था कि हर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, लेकिन यह घटना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर मौके पर पुलिस मौजूद होती तो यह विवाद इतना नहीं बढ़ता।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल के परिजन सुबोध कुमार महतो ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके परिवार को यह दिन देखना पड़ा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है
घायल के परिजन का कहना है कि अगर मौके पर पुलिस होती, तो यह घटना नहीं होती। हर साल प्रशासन सुरक्षा का दावा करता है, लेकिन इस बार किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब मेरे भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।