ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / sheikhpura-news / समस्तीपुर में बोले मुकेश सहनी..बिहार पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी...

समस्तीपुर में बोले मुकेश सहनी..बिहार पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी है

मुकश सहनी ने कहा कि समस्तीपुर के SP साहब यदि 15 दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाते हैं, तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा।

08-May-2025 08:21 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने जिले के आरक्षी अधीक्षक की मनमानी और पीड़ित परिवार को न्याय न दिलाकर प्रताड़ित करने पर समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए, मुकेश सहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को जिले के खानपुर प्रखंड के रहने वाले कांग्रेस सहनी की सुपुत्री सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया, लेकिन आज कई हफ्तों के बाद भी उन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


खुद आरक्षी अधीक्षक ही अपराधियों को संरक्षित कर रहे वो, पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षी अधीक्षक महोदय अपराधियों से मिलकर मामले को रफा - दफा करने में लगे हुए है। मुकेश सहनी ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर SP को की बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही इस घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया दी, आखिर SP साहब अपराधियों को क्यों बचा रहे है ? 


मुकेश साहनी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि बिहार में अब पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी हैं , SP साहब अगर पंद्रह दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाते हैं, तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा। वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें उमेश साहनी, आदर्श पिंटू, एवं पुष्प साहनी ने अहम भूमिका निभाई।