Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
18-Feb-2026 12:03 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: दरभंगा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 19166 में चेकिंग के दौरान एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खुद को टिकट परीक्षक बताकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। सतर्कता दिखाते हुए रेलवे अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और बाद में जीआरपी (Government Railway Police) समस्तीपुर को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान श्रवण कुमार कापड के रूप में हुई है, जो नेपाल के धनुषा जिले का निवासी है। वह ट्रेन में टीटीई की वर्दी जैसी पोशाक पहनकर यात्रियों के टिकट की जांच कर रहा था और बिना टिकट या सामान्य कोच में सफर कर रहे यात्रियों से पैसे वसूल रहा था। उसके हाव-भाव और व्यवहार पर संदेह होने पर हेड टिकट परीक्षक सोमनाथ राय ने उससे पहचान पत्र और आधिकारिक दस्तावेज दिखाने को कहा।
सही जवाब न दे पाने और वैध पहचान पत्र प्रस्तुत न करने पर मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अवैध वसूली से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से इस तरह की गतिविधि में शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने अब तक कितने यात्रियों से ठगी की और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले हेड टिकट परीक्षक सोमनाथ राय की सतर्कता की सराहना की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक ने उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को टीटीई समझकर पैसे न दें और हमेशा पहचान पत्र देखने के बाद ही सहयोग करें।