ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / sheikhpura-news / बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर की 10 सीटों पर 6 नवम्बर को वोटिंग, आचार...

बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर की 10 सीटों पर 6 नवम्बर को वोटिंग, आचार संहिता लगते ही एक्शन में जिला प्रशासन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवम्बर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवम्बर को होगी। समस्तीपुर की सभी 10 सीटों पर पहले चरण में 6 नवम्बर को चुनाव होंगे। 29.32 लाख मतदाता 3603 केंद्रों पर वोट डालेंगे।

06-Oct-2025 06:57 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार विधानसभा 2025 की चुनावी बिगुल बज चुकी है। दो चरणों में ( 6 और 11 नवंबर) को चुनाव होगा और मतों की गिनती 14 नवम्बर को होगी। समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा में प्रथम चरण में 6 नवंबर को चुनाव होगा। इसके लिए डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर आदर्श आचार संहिता को लेकर शुरू की गई कार्रवाई की जानकारी दी।


समस्तीपुर के डीएम अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर जिले के सभी दस विधानसभा सीट के लिए 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। जिले में कुल 3603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 29 लाख 32 हजार 602 मतदाता चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे।


आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पूरे जिले में धारा 163 लागू कर दिया गया है। सभी सरकारी और गैर सरकारी पोस्टर बैनर को हटाने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पूरे जिले में मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। मीडिया के लिए भी गाइडलाइन जारी किया गया है।