Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
24-Oct-2025 01:58 PM
By FIRST BIHAR
Chhath Puja 2025: छठ पूजा के मद्देनज़र दूसरे शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है। उनकी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
समस्तीपुर मंडल में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और सीतामढ़ी जैसे व्यस्ततम स्टेशन शामिल हैं, जहां पर्व के समय यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। रेलवे का इस कदम से स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ से राहत, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुचारू होगी।
वहीं यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा और दुर्घटना की संभावना में कम होगी। रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए भीड़ नियंत्रण में सहूलियत मिलेगी। यात्रियों की सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय का नियंत्रित उपयोग हो सकेगा। पर्व के दौरान रेल संचालन में सुरक्षा मानकों की सुनिश्चितता होगी।
इस अवधि में केवल मान्य आरक्षित या सामान्य यात्रा टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सभी सुरक्षा और यात्रा संबंधी निर्देशों का पालन करें।