ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / bihar / बिहार: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म... 36...

बिहार: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म... 36 मिनट तक बक्सर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

22-Jun-2023 01:32 PM

By First Bihar

BUXUR: बिहार के बक्सर में श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है. बक्सर रेलवे स्टेशन प्रबंधन RPF और मेडिकल टीम के कोशिश से महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव कराया गया. महिला ने जुड़वा बच्चों जन्म दिया जिसके के बाद ट्रेन के AC कोच में बच्चियों की किलकारी गूंजती रही. बता दें इस दौरान ट्रेन को बक्सर स्टेशन पर 35 मिनट के लिए रोक कर रखा गया. और पीछे से आ रही दो एक्सप्रेस ट्रेन को भी जहां-तहां खड़ा किया गया. बच्चे के जन्म होने के बाद ट्रेन खुलने पर रेल प्रशासन ने चैन की सांस ली.


मिली जानकारी के मुताबिक पटना के घुसवारी की रहने वाली बुधनी देवी का प्रसव का अंतिम माह चल रहा था. वो पति रामराज चौहान के साथ लखनऊ से पटना के लिए जेनरल बोगी से ट्रेन में यात्रा कर रही थी. जब सुबह 5 बजे के आस-पास ट्रेन जमानिया स्टेशन पर पहुंचा तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी. जिसकी जानकारी दिलदारनगर स्टेशन पर दी गई. जानकारी मिलने के साथ रेल प्रशासन और रेल कर्मी पूरी एक्टिव हो गए. पहले महिला को बी-1 एसी कोच में ले जाया गया और महिला को तसल्ली दी गई.


वही इस घटना पटना RPF पोस्ट प्रभारी ने बताया दिलदार नगर से मिली सूचना के बाद बक्सर स्टेशन पर अफरा-तफरी के माहौल में मेडिकल टीम पहुंच गई थी. इस दौरान 5.24 में बक्सर स्टेशन पहुंची ट्रेन को सभी कार्य पूरे होने के बाद 6.00 बजे स्टेशन से प्रस्थान कराया गया. 36 मिनट स्टेशन पर 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही. वहीं आउटर सिंगल पर 12141 डाउन लोकमान्य टर्मिनल 10 मिनट और चौसा स्टेशन पर 09413 डाउन अहमदाबाद समस्तीपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 10 मिनट खड़ा रखा गया.