Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
28-Jan-2020 01:23 PM
JAHANABAD: देश के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले वाले शरजील इमाम को कई राज्यों की पुलिस ढूंढ़ रही है. दिल्ली से लेकर मुंबई और पटना से लेकर जहानाबाद तक शरजील की तलाश में पुलिस की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. एक ओर दिल्ली के शाहीन बाग में शरजील देश के खिलाफ ज़हर उगल रहा था, वहीं जहानाबाद में उसके छोटे भाई ने मोर्चा संभला हुआ था.
शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो जहानाबाद के लोगों को देश के खिलाफ भड़का रहा है. इस वीडियो में मुजम्मिल जहानाबाद के मुसलमानों को भड़का रहा है. मुजम्मिल लोगों से CAA-NRC-NPR का विरोध करने की अपील कर रहा है. अपने भड़काऊ भाषण में मुजम्मिल कह रहा है कि देश के मुसलमानों को अब खुलकर सामने आने की जरूरत है. मुजम्मिल ने कहा कि मुसलमानों ने झंडा आजादी के वक्त भी उठाया था और इस बार देश की राजनीति में बदलाव के लिए भी उठाएंगे.
मुजम्मिल ने कहा कि 'हमें बताया गया है कि हमारी हैसियत नहीं है प्रोटेस्ट करने की ना हीं सड़कों पर उतरने की लेकिन इस बार शाहीनबाग से सब्जीबाग और गया से जहानाबाद में मुसलमानों ने सड़क पर विरोध किया है.' आपको बता दें कि शरजील इमाम पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उसके भाई मुजम्मिल को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.