ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / bihar / शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए नीतीश सरकार खर्च करेगी करोड़ों रुपए, बिहार...

शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए नीतीश सरकार खर्च करेगी करोड़ों रुपए, बिहार में सड़कों का नया जाल बनेगा

13-Sep-2022 01:45 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी को पहले से ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए राज्य सरकार अब कई नए फैसलों के साथ जमीन पर मुस्तैद दिखेगी. सरकार में शराबबंदी कानून को मजबूती से लागू करने और शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए छापेमारी गस्ती और अन्य ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ-साथ नाव मोटर बोट ट्रैक्टर और ड्रोन पर खर्च करेगी. आज हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इसके लिए ₹250000000 की राशि को मंजूरी दी गई है. ड्रोन को किराए पर लेने के साथ साथ गाड़ियों के इस्तेमाल पर खर्च होने वाले इंटर्न और अन्य तरह के भुगतान पर यह राशि खर्च की जाएगी.



इसके अलावा सरकार ने बिहार में कई नए सड़कों के निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी है. सरकार ने फैसला किया है कि 8 जिलों के 11 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा. इसके ऊपर 1097 करोड़ पचास लाख 99 हजार की राशि खर्च होगी. नीतीश कैबिनेट ने आज जिन सड़कों के चौड़ीकरण समेत निर्माण के लिए मंजूरी दी है, उसमें पटना जिले के अंदर मीठापुर खगौल मेन रोड संख्या 1 से मीठापुर NH30 तक लिंक रोड शामिल है. साथ ही बक्सर जिले में इटारसी धनसोई रोड के चौड़ीकरण के भी प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है. मधुबनी में निधि चौक से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर चौक तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूती करण की मंजूरी दी गई है.



वहीं, जहानाबाद बाइपास के साई हीरो शो रूम से जिले के बाइपास के अंत तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी मिली है. सीवान के मैरवा से लेकर दरौली तक सड़क के चौड़ीकरण पर भी हरी झंडी मिली है. इसके अलावा छपरा के अमनौर बाजार बाइपास रोड, रिविलगंज बिशुनपुरा बाइपास रोड और गरखा बाइपास रोड के निर्माण को भी  स्वीकृति मिली है.



गया जिले में जो सड़क चौड़ीकरण का काम बाकी रह गया था उसे भी पूरा करने को कहा गया है. इसके अलावा छपरा के परसा बाजार बाइपास रोड के निर्माण पर भी मुहर लगी है. वहीं, मुजफ्फरपुर के बूढी गंडक नदी पर अखाड़ा घाट पुल के नजदीक उच्चस्तर RCC पुल के निर्माण के लिए भी हरी झंडी मिली है. साथ ही पटना के छिनतावा उसरी दानापुर शिवाला बाईपास के उन्नयन के लिए मुहर लगी है।