ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / bihar / शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने की चिराग पासवान से मुलाकात, बहन के निकाह...

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने की चिराग पासवान से मुलाकात, बहन के निकाह का दिया न्योता

13-Nov-2021 09:03 AM

SIWAN : आरजेडी के दिवंगत नेता और देशभर में चर्चित बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मिलने पहुंचे. चिराग के पटना स्थित आवास पर ओसामा ने उनसे मुलाकात की है. दरअसल, शहाबुद्दीन की बेटी का निकाह औऱ बेटे के वलीमा की शाही तरीके से तैयारी चल रही है. 15 नवंबर को उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में शादी औऱ वलीमा दोनों एक साथ होने जा रही है. दिवंगत शहाबुद्दीन ने इसमें शामिल होने के लिए देश भर के अपने करीबियों को न्योता दिया है. इसी बीच बहन के निकाह का न्योता देने ओसामा शहाब चिराग के घर पहुंचे हैं.


news image


आपको बता दें कि 15 नवम्बर को मोतिहारी के रानिकोठी स्थित इफ्तेखार अहमद के बेटे शादमान अहमद के साथ मो. शहाबुद्दीन और हीना शहाब की बेटी हेरा शहाब का निकाह होना है, जिसको लेकर चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, मुकेश साहनी सहित बिहार के कई दिग्गत नेता शामिल हो सकते हैं.


news image


बेटी की शादी और बेटे का वलीमा 
15 नवंबर को शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की बरात मोतिहारी से आयेगी. मोतिहारी के सैयद इफ्तिखार खान के बेटे मो. शादमान के साथ उनकी शादी होने वाली है. दुल्हा और दुल्हन दोनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है. उसी दिन शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का वलीमा यानि रिसेप्शन भी होगा. दरअसल शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक महीने पहले अक्टूबर में हुई थी. लेकिन उनका रिसेप्शन नहीं हुआ था. अब बेटी की शादी के दिन ही बेटे का रिसेप्शन होना तय हुआ है. प्रतापपुर में शाही तरीके से दोनों कार्यक्रमों को करने की तैयारी की जा रही है. 


5 एकड़ में पंडाल, बंगाल-यूपी से आयेंगे खानसामे
प्रतापपुर में लगभग पांच एकड़ जमीन में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है. पिछले 15 दिनों से इसे सजाने संवारने का काम लगातार चल रहा है. 15 नवंबर को दिन के 12 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जायेगा. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा खुद सारा काम कराने में लगे हैं. शहाबुद्दीन के भांजे मो. नदीम ने बताया कि हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया जा रहा है. खाना बनाने के लिए खास कुक को बुलाया गया है. बंगाल औऱ उत्तर प्रदेश से कुक आयेंगे जो खास पकवान बनायेंगे. परिजनों ने बताया कि शादी औऱ वलीमा में आम से लेकर खास मेहमान आयेंगे लेकिन खाने के लिए सबके लिए एक जैसा इंतजाम है. शाकाहारी और मांसाहारी लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है. 


बॉलीवुड के सितारों को न्योता
शहाबुद्दीन की बेटी की शादी औऱ बेटे के वलीमा के लिए खास मेहमानों को न्योता भेजा गया है. उनके परिजनों ने बॉलीवुड के सितारों शाहरूख खान औऱ संजय दत्त को भी निमंत्रण पत्र भेजा है. परिजनों का कहना है कि शाहरूख खान औऱ संजय दत्त का दिवंगत शहाबुद्दीन के साथ करीबी रिश्ता था इसलिए दोनों को न्योता भेजा गया है. इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव से लेकर मुंबई के विधायक अबु आजमी को निमंत्रण दिया गया है. बाहर से आने वाले गेस्ट के लिए पटना के साथ साथ गोरखपुर में लक्जरी गाड़ियां रखी गयी हैं, जो उन्हें एयरपोर्ट से प्रतापपुर लेकर आय़ेंगी. शहाबुद्दीन के परिजनों ने सिवान के लगभग सभी होटलों को दो दिनों के लिए बुक कर लिया है.