ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / सेना में बहाल होने के लिए दौड़े 3200 युवा, 258 लड़कों के हाथ...

सेना में बहाल होने के लिए दौड़े 3200 युवा, 258 लड़कों के हाथ आयी बाजी

02-Dec-2019 08:51 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में सेना बहाली की प्रक्रिया जारी है। बहाली के छठे दिन 3100 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने बहाली प्रक्रिया में भाग लिया जिसमें 258 अभ्यर्थियों का चयन दौड़ के जरिए किया गया।

दौड़ में सफल सभी 258 अभ्यर्थियों का  का लांगजंप, बिंब और जिगजैग के अलावा ऊंचाई और वजन मापा गया। इसमें में ये सभी पास हो गए। अब इनका मेडिकल और शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार दिसंबर को सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद 19 दिसंबर को लिखित परीक्षा चक्कर मैदान में आयोजित होगी।

सोमवार को तीन जिले मुजफ्फरपुर, मधुबनी और दरभंगा के 4585 अभ्यर्थियों में से 3194 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने पहुंचे थे। रात ढ़ाई बजे से इन्हें मैदान में प्रवेश कराना शुरू किया गया। प्रारंभिक कागजात जांच के बाद बैच नंबर दिया गया। इसके बाद ढ़ाई-ढ़ाई सौ का समूह बनाकर इन्हें मैदान में दौड़ाया गया। मंगलवार को तीन जिले समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और शिवहर के 4508 अभ्यर्थी जीडी पद पर भर्ती के लिए दौड़ लगाएंगे। संभावना है कि तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी मैदान में बहाली के लिए पहुचेंगे।