टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
30-Jan-2026 09:29 PM
By FIRST BIHAR
Patna: सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए गुरुवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही कर्मियों की लंबी कतार लग गई।
पटना के आर-ब्लॉक स्थित टेलीफोन भवन में आयोजित शिविर में कर्मियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, केएफटी, पीएसए एवं लिपिड प्रोफाइल जांच की गई। कई कर्मियों में शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ मिला जबकि कई लोगों में माइग्रेन, पेट और सांस संबंधी समस्याएं मिलीं। कई कर्मियों का ईसीजी भी किया गया।
इस दौरान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सीय सलाह भी दी, जिनमें जेनरल फिजिशियन और यूरोलॉजिस्ट डॉ कुमार राजेश रंजन प्रमुख रहे। मौके पर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एक इंटरएक्टिव अवेयरनेस सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, किडनी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर जानकारी दी गई।
हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अमृता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आजकल की व्यस्त जिंदगी में स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है, नहीं तो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।