मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
20-Apr-2020 07:45 AM
PATNA : ससुराल में पिटाई से दुखी युवक ने जहर खाकर जान दे दी । पत्नी से विवाद के बाद ससुराल वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इलाज के दौरान पीएमसीएच में युवक की मौत हो गयी।
मामला पटना के गौरीचक थानक्षेत्र के मोहिद्दीनपुर का है । जहां 25 साल के युवक टुनटुन कुमार की जहर खाने से मौत हो गयी। टुनटुन के पिता ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वहीं कुछ दिन पहले वह अपने ससुराल गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गयी थी। पिटाई के बाद से टुनटुन परेशान चल रहा था। इसके बाद 17 अप्रैल को उसने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने के बाद टुनटुन को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 18 अप्रैल को दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की सूचना के बावजूद उसकी पत्नी और ससुराल वाले नहीं आए। टुनटुन के पिता नवल केवट के बयान पर पीएमसीएच टीओपी में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।