ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / bihar / नाबालिग बच्चों से काम करवाने वालों की अब खैर नहीं, छापेमारी में दो...

नाबालिग बच्चों से काम करवाने वालों की अब खैर नहीं, छापेमारी में दो मासूम बच्चे मुक्त, दुकानदारों पर भी कार्रवाई

सासाराम में श्रम संसाधन विभाग ने बचपन बचाओ आंदोलन और पुलिस की मदद से छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। बाल मजदूरी कराने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

22-Dec-2025 03:17 PM

By RANJAN

SASARAM: जिन बच्चों की उम्र 18 साल से कम है, यदि उनसे आप काम करवाते हैं तो सावधान हो जाइए। श्रम संसाधन विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में सासाराम में भी कार्रवाई की गयी और दो बच्चों को मुक्त कराया गया।


बचपन बचाओं आंदोलन की टीम की मदद से श्रम विभाग के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। सासाराम में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए नगर निगम क्षेत्र में छापेमारी की गयी। इस दौरान अलग-अलग जगहों से दो बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया। बता दें कि पटना से पहुंची बचपन बचाओं आंदोलन से जुड़ी टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की। इस दौरान श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। 


जिन दुकानों या संस्थानों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों से लोग काम करवाते हैं, उनमें इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया और उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो इन बच्चों से काम करवाते थे। उनके ऊपर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। जिन नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 


श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि धावा दल के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। जो लोग भी बच्चों से काम कराएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जिन बच्चों की उम्र पढ़ने की होती है, उन्हें उनके अभिभावक होटलों सहित अन्य संस्थानों में काम करवाते हैं। ऐसे बच्चों से यदि कोई भी काम कराता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूलों में भेजा जाएगा।