ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / सरपंच ने बना दिया जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक लेकर पहुंची...

सरपंच ने बना दिया जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक लेकर पहुंची तो खुली पोल

21-Apr-2020 12:37 PM

By DHANANJAY KUMAR

CHAPRA: बिहार में निचले स्तर पर कार्य व्यवस्था मजाक बन कर रह गई है, जहां एक महिला सरपंच ने अपने अधिकारों  का दुरूपयोग करते हुए एक वृद्ध महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उसके हाथों में थमा दिया।इस मामले का खुलासा तब हुआ जब वृद्ध महिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत राशि उठाव करने नजदीक के सीएसपी ब्रांच पहुंची। महिला से जब सीएसपी संचालक ने केवाईसी के लिये कागज मांगे तो महिला ने सीएसपी संचालक को अपनी ही मृत्यु प्रमाण पत्र ही थमा दिया। जिसे देखकर सीएसपी संचालक के होश उड़ गये।


ये पूरा मामला बनियापुर प्रखंड के धवरी पंचायत का है।सरपंच द्वारा लेटर पैड पर निर्गत की गई मृत्यु प्रमाण पत्र की बातें आग की तरह फैलने लगी, फिर क्या था सरपंच पूनम देवी के पति जलेश्वर पंडित ने तुरन्त ही उस वृद्भ महिला चना देवी से अपनी प्रमाणित कॉपी लेकर उसे नष्ट कर दिया। इधर इस मामले पर बनियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना सरपंच के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, ये काम अस्पताल अथवा आंगनबाड़ी को करना है।  आखिर सरपंच द्वारा कैसे यह जारी किया गया इसकी जांच की जाएगी।


वहीं पीड़िता चना देवी की माने तो उनके पति की मौत पिछले वर्ष हो गई थी, जिसके बाद परिवारिक लाभ को लेकर वह सरपंच के पास कागज तैयार करवाने पहुंची थी, लेकिन उसे क्या पता सरपंच ने उसकी ही मौत का प्रमाण पत्र दे दिया है। इस पूरे मामले पर सरपंच पूनम देवी ने बताया कि जब वह किसी काम से बैंक गई हुई थी तभी वृद्ध महिला उनके घर पहुंची और उनके बेटे द्वारा मुहर और हस्ताक्षर करके दे दिया गया था , जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी, लेकिन जब महिला जब बैंक में यह प्रमाण पत्र लेकर पहुंची तो इसकी जानकारी हुई । उन्होंने बताया कि उनके बेटे से यह भूल हो गई है ।