पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
23-Dec-2025 10:00 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन की घोषणा की है। इसमें एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 8 डीआईजी को आईजी रैंक में और 22 एसपी रैंक के अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है।
बिहार सरकार ने नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रमोशन दिया है। सारण SSP डॉ0 कुमार अशीष को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है।
जिसमें गृह विभाग ने 22 एसपी रैंक के अधिकारियों को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है। गृह विभाग की अधिसूचना से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। जिसमें सारण SSP डॉ0 कुमार अशीष को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली है।
गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 22 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। ये सभी 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सरकार ने इन्हें प्रमोशन देते हुए डीआईजी बना दिया है। बिहार सरकार ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, दीपक रंजन, इमामुल हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद को डीआईजी में प्रमोशन दे दिया है।
छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट
