क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
04-Dec-2025 06:00 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानों खत्म हो गया है। ताजा मामला सारण के मशरक का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपति को निशाना बनाया है।
तख्त टोला गांव स्थित एनएच-227A (राम–जानकी पथ) पर गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपती को धक्का देकर पैसों से भरा झोला लूट लिया और मौके से फरार हो गये। थैले में 50 हजार रुपए रखा हुआ था। जिसे बैंक से निकाला था।
पीड़ित कवलपुरा निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्टेट बैंक चैनपुर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर पत्नी के साथ मशरक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मारा और झोला छीनकर फरार हो गए। धक्का लगने से उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। पीड़ित हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में किराना का सामान उधार आया था। किराना दुकानदार को पैसे का भुगतान करने के लिए वो घर से पत्नी के साथ निकले थे। पहले वो बैंक गये जहां से पचास हजार रुपये निकालकर वो किराना दुकानदारों को पैसे देने जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में धक्का मारकर दोनों पति-पत्नी को गिरा दिया और झोला लूटकर नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।