Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
22-Oct-2025 06:44 PM
By First Bihar
SARAN: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार अभियान के तहत सारण पहुंचे। उन्होंने आज सारण के सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। कई जगह स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे जन सुराज के समर्थन की अपील की।
इस दौरान सोनपुर के बजरंग चौक, नयागांव, परसा के दरियापुर और दारोगा राय चौक, अमनौर के सोन्हो चौक और बाजार के साथ ही मढ़ौरा में लोगों ने प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया। मढ़ौरा बाजार में प्रशांत किशोर के स्वागत में हजारों लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल बरसा कर और ढोल-नगाड़े बजाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग जन सुराज के समर्थन में लिखे नारों वाली तख्तियां लिए भी खड़े रहे।
प्रशांत किशोर ने इस क्रम में भरपूरा बाजार और डुमरी के मंदिरों में भी दर्शन भी किया। पूरे विधि-विधान से पूजा कराई गई। उन्होंने आगे दारोगा राय चौक पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोग, खासकर युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
वहीं प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार समृद्धि के लिए रोज ही माता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में फिर से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लेकर निकले हैं। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तक एक बार फिर लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल से जो कुछ समझा रहे हैं, लोगों को वो फिर से याद दिलाएंगे। वैसे जन सुराज जीतने जा रहा है।


