पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
17-Sep-2025 06:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के छपरा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने प्रशासनिक हलचल मचा दी है। वीडियो में एक व्यक्ति, जिसे पनिया बाबा उर्फ वैधजी कहा जा रहा है, पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि वह लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, कथित रूप से ‘जादुई पानी’ बेच रहे थे और एक विशेष धर्म के आराध्यों का अपमान कर रहे थे।
इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए छपरा के डीएम और एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीण एसपी और मढ़ौरा एसडीओ को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि यह सभा भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर में आयोजित हुई थी, जिसके लिए एसडीओ स्तर से अनुमति दी गई थी।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। फिलहाल वीडियो की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद, तत्काल प्रभाव से ऐसे आयोजनों पर रोक लगा दी गई है।
सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और अफवाहों से दूर रहें। यदि किसी को कोई संवेदनशील सूचना प्राप्त हो, तो वे नजदीकी थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।