Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
03-Nov-2025 06:23 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा के जलालपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नितिन गडकरी ने एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। कहा कि यह देश किसानों का देश है और हम किसानों की हित में काम कर रहे हैं। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहां कि समाज में अनेकों नेता हुए वे जुमलेबाजी करते हैं ,हम वह नहीं हैं..जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पहले सड़कों की स्थिति क्या थी यह किसी से छिपी नहीं नही है। बिहार में हमने पुल और सड़क निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। जो आज आप सबके सामने हैं, उन्होंने सभा में मंच पर बैठे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से कहा की सांसद साहब आप यहां से योजनाओं को दीजिए हम योजनाओं को करते-करते नहीं थकेंगे लेकिन आप योजनाओं की लिस्ट बनाकर थक जाइएगा । उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास पैसे की कमी नहीं हमारे कोटे में पैसा बहुत है हमारे कोटे में कमी सिर्फ एक चीज की है तो वह योजना की है,
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय के लिए किसानों के हित में कार्य कर रही है और किसानों के लिए हम लोग अब किसानों की फसल से हम लोग इथेनॉल बनाने का काम कर रहे हैं जिससे किसानों को भी अब रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने जनसभा में मौजूद जनता से रणधीर सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की और वहां उमड़ी लोगों की भीख देखते हुए नितिन गडकरी ने कहा ऐसा लग रहा है मानो अब कोई संशय ही नहीं रणधीर सिंह चुनाव जीत रहे हैं कोई दो राय नहीं है 101 % मेरी गारंटी है। आप सभी को एनडीए को समर्थन कर यहां से एनडीए के प्रत्याशी रणधीर सिंह को वोट कर जिताएं ताकि बिहार में भी एनडीए की सरकार बने और ज्यादा से ज्यादा विकास किया जा सके ।