ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

Khesari Lal Yadav: चुनाव हारने के बाद राम की भक्ति में लीन हुए खेसारी लाल यादव, परिवार संग की पूजा-अर्चना

छपरा से चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आए। पत्नी और बेटे के साथ पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिससे नई चर्चा छिड़ गई।

26-Nov-2025 03:42 PM

By First Bihar

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव बिहार चुनाव में भाग्य आजमाने निकले थे लेकिन राजनीति के पहले पड़ाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। खेसारी लाल यादव छपरा से विधानसभा का चुनाव हार गये। चुनावी रैलियों में जहां खेसारी लाल यादव कई बार अयोध्या के राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उनके हार की एक यह भी वजह बतायी जा रही है कि वो अपने भाषण के दौरान कुछ ऐसा कह गये जो उनके हार का कारण बना। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल किया गया था। जिसे छपरा की जनता ने पसंद नहीं किया और अपना फैसला सुना दिया। 


चुनाव हारने के बाद अब खेसारी लाल यादव अब भगवान राम की भक्ति में डूब गये हैं। अयोध्या के राममंदिर के बारे में कल तक विवादित बयान देने वाले खेसारी लाल यादव आज परिवार के साथ पूजा करते नजर आए। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर उन्होंने भगवान राम, माता सीता और बजरंग बली की पूजा करते वीडियो अपलोड किया है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। खेसारी लाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ भगवान राम की पूजा करते नजर आ रहे हैं। 


उन्होंने एक्स पर जो तस्वीर शेयर की है कि उसमें यह लिखा भी है कि आज विवाह पंचमी के मंगल अवसर पर घर में पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। प्रभु श्रीराम और माता जानकी से यही प्रार्थना कि उनके आशीर्वाद से सबके जीवन में शांति रहे और अयोध्या जी समेत पूरे भारतवर्ष में धर्म-ध्वज यूं ही ऊँचा लहराता रहे। जय जय श्री राम!🚩


बता दें कि खेसारी लाल यादव ने यह पोस्ट उस दिन शेयर किया जिस दिन अयोध्या में धर्मध्वज की स्थापना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की जा रही थी। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद खेसारी लाल को अयोध्या के राम की यादव आ गयी। कई लोग तो भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के इस रूप को देखकर हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तंज कस रहे हैं। 


दरअसल खेसारी लाल यादव छपरा से विधायक बनने निकले थे। उन्होंने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया कि वहां की जनता को उनकी बातें पसंद नहीं आई और उन्होंने खेसारी की जगह भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी को भारी मतों से जीत दिलाया। छोटी कुमारी पहली बार चुनाव के मैदान में उतरी और राजद प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को 7 हजार 594 मतों से हरा दिया। 


खेसारी लाल यादव के हारने के पीछे लोग उनका बड़बोले बयान को मान रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी ने कहा था कि राम मंदिर आस्था का विषय है, लेकिन शिक्षा और रोज़गार भी ज़रूरी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि "राम मंदिर में पढ़कर क्या कोई मास्टर या प्रोफेसर बन जाएगा?" उनका तर्क था कि मंदिर के साथ-साथ बेहतर शिक्षा संस्थान और रोज़गार के अवसर भी पैदा किए जाने चाहिए, जिससे देश चल सके।


वही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा बिहार में 'जंगल राज' के आरोपों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 20 साल के शासन के बावजूद, यदि आज भी लोग उद्योग लगाने से डरते हैं क्योंकि 'जंगल राज' है, तो यह उनकी विफलता है कि वे स्थिति में सुधार नहीं कर पाए। वही चुनाव प्रचार के दौरान, उनके भोजपुरी गानों की सामग्री पर विरोधियों, विशेषकर भाजपा नेताओं दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और पवन सिंह ने निशाना साधा।


 इसके जवाब में खेसारी ने स्वीकार किया कि कुछ गाने शायद एक "गलती" थी लेकिन उन्होंने यह भी तर्क दिया कि उनके गानों की वजह से जलजमाव या शिक्षा व्यवस्था खराब नहीं हुई। उन्होंने अपने विरोधियों पर व्यक्तिगत हमला किया कहा कि कुछ नेता "बीवी और बहन" के बीच का फर्क नहीं समझते। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उन्हें 'नचनिया' (डांसर) कहे जाने पर खेसारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी कहा था कि चुनाव जीतने के लिए किसी का अपमान करना सही नहीं है। खेसारी के इन विवादित बयानों को चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने उन्हें घेरने के लिए खूब इस्तेमाल किया।