ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

छपरा में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में हंगामा: सुरक्षा कर्मियों ने बीजेपी विधायक छोटी कुमारी को प्रवेश से रोका

छपरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने महिला भाजपा विधायक छोटी कुमारी को प्रवेश रोका, जिसके बाद मौके पर हंगामा होने लगा। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

21-Jan-2026 06:12 PM

By First Bihar

CHAPRA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान छपरा में हंगामा देखने को मिला। बीजेपी जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान पटना से आए कुछ अधिकारियों ने महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एनडीए कार्यकर्ता उत्साहित थे, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ अधिकारियों ने महिलाओं और भाजपा की महिला विधायक छोटी कुमारी को जाने से रोका। बाद में, सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें फिर से प्रवेश देने की अनुमति दी। इसी दौरान, यात्रा में शामिल आशा कार्यकर्ता और महिलाएं भी आगे आईं और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिलने वाले लाभ में कटौती की जाती है। उदाहरण के तौर पर:


आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला 6,000 रुपये में से 4,000 रुपये दिए जाते हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए 4,000 रुपये देने पड़ते हैं। पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाले 20,000 रुपये का हिस्सा मुखिया को देना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं ने कार्यक्रम में जलपान और सुविधाओं की कमी पर भी नाराजगी जताई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में पटना के अधिकारियों के द्वारा महिलाओं से मिस बिहेव करने का आरोप लगा है यह आरोप बीजेपी के जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने लगाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी आने वाले थे एनडीए कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आने को लेकर उत्साह उमड़ पड़ा था स्वागत के लिए लोग खड़े थे लेकिन कुछ अधिकारी पटना के थे उन लोगों ने महिलाओं के साथ मिस बिहेव किया। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा। उन्होंने छपरा की महिला भाजपा विधायक छोटी कुमारी के साथ भी मिस बिहेव किया। हालांकि अधिकारियों ने फिर वापस से भाजपा महिला विधायक छोटी कुमारी को एंट्री दे दिया उन्होंने सीएम की सुरक्षा के मध्य नजर उनको जाने से रोका था।


वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने आई आशा कार्यकर्ता और महिलाओं ने बिहार में चल योजनाओं के भ्रष्टाचार का पोल खोल दिया। आशा कर्मचारी ने कहा कि मिलता है 6 हजार देते हैं 4 हजार साथ ही महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड के लिए ₹4 हजार देने पड़ते हैं तो वही  पीएम आवास योजना में 20 हजार की घुस मुखिया को देनी पड़ती है साथ ही साथ महिलाओं ने कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था नहीं होने से भी गुसाईं हुई नजर आई ।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट