Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
22-Nov-2025 10:25 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा के एकमा थाना क्षेत्र से शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मछली पालन के लिए बनाए गए एक पोखरे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी। इस घटना ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया।
मृत बच्चों में दो चचेरे भाई-बहन हैं जो एकमा थाना क्षेत्र के परसा पूर्वी पंचायत के धनवती गांव निवासी मनोज मांझी का 4 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार और सरोज मांझी के 3 वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी। तीसरी मृतका सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव निवासी 6 वर्षीय सोनी कुमारी बताई जा रही है, जो अपने मामा के घर शादी में आई हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल देखते-देखते मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे घर के पास खेलते-खेलते कैसे पोखरा में पहुंच गए पता नहीं चला।किसी को अंदाजा भी नहीं हुआ कि वे कब मछली पालन वाले पोखरे की ओर चले गए। काफी देर तक जब बच्चे वापस नहीं आए तो उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पोखरे में तैर रहे एक शव पर पड़ी।
लोग जैसे ही बच्चे को बाहर निकालने लगे, उनके पैरों के नीचे एक-एक कर दो और शव मिले। क्षणभर में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से तीनों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इरफान ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। तीनों बच्चों की मौत पोखरे में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गांव में मातमी सन्नाटा तीन मासूमों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पोखरों के चारों ओर सुरक्षा दीवार या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट