ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / saran-news / Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले...

Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक

Bihar News: छपरा जेपी यूनिवर्सिटी में 6.5 करोड़ का सिंथेटिक 400 मीटर ट्रैक हुआ उद्घाटित, खेलो इंडिया योजना के तहत हुआ निर्माण। अब बिहार से भी मिल्खा सिंह जैसे धावक उभरेंगे..

01-Nov-2025 09:07 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के छपरा शहर में खेल सुविधाओं को नई ऊंचाई देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यहाँ जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के कैंपस में 400 मीटर लंबा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनकर तैयार हो गया है जो सरण, सिवान और गोपालगंज के सैकड़ों धावकों के लिए वरदान साबित होगा। 'खेलो इंडिया' योजना के तहत 6.5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ट्रैक का उद्घाटन हाल ही में हुआ है और यह बिहार का तीसरा ऐसा मैदान है।


रबड़ के बुराड़े से तैयार इस सतह पर नंगे पैर दौड़ने पर भी चोट लगने का कोई डर नहीं है और यह 100-400 मीटर दौड़ व मैराथन ट्रेनिंग के लिए आदर्श माना जा रहा है। ऐसे में अब आने वाले समय में छपरा से भी मिल्खा सिंह जैसे तेज धावकों के उभरने की उम्मीद जगी है जो राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।


यह ट्रैक जेपीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विकसित किया गया है और विश्वविद्यालय के 21 संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए खुला रहेगा। पहले बिहार में ऐसी सुविधा की कमी से स्थानीय खिलाड़ियों को पटना या अन्य राज्यों में ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब छपरा में ही स्टेट व नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हो सकेंगी।


इसमें एथलेटिक्स मीट के अलावा हाई जंप, लॉन्ग जंप जैसी अन्य इवेंट्स के लिए भी जगह है। स्थानीय कोच विकास कुमार ने बताया, "यह ट्रैक रबड़-बेस्ड सिंथेटिक मटेरियल से बना है और चोटों से बचाता है। मैराथन धावक यहां कम समय में बेहतर प्रैक्टिस कर सकेंगे और स्टेट-नेशनल स्तर पर सफलता पा सकेंगे।" बिहार के खिलाड़ी मेहनती हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी से पीछे रह जाते थे, अब यह मैदान उन्हें नई उड़ान देगा।