Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो
10-Jul-2025 05:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में पड़ोसी राज्यों के साथ बिहार का पक्ष मजबूती से रखा। साथ ही उन्होंने बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित गृहमंत्री शाह ने उपमुख्यमंत्री चौधरी की बातों पर गंभीरता से संज्ञान में लिया।
सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के जल ग्रहण क्षेत्र में गंगा, कोसी सहित विभिन्न नदियों से प्राप्त जल स्त्राव एवं गाद के कारण प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका से मुक्ति पाने हेतु व्यापक गाद प्रबंधन नीति तैयार करने पर बैठक में सहमति हुई। उन्होंने बताया कि जल संसाधन से जुड़े विषयों पर कहा कि इन्द्रपुरी जलाशयः वाणसागर समझौता के तहत अविभाजित बिहार के लिए कर्णाकित सोन नदी के जल का बंटवारे का फॉर्मूला तय हुआ जिसमें बिहार को 5.75 MAF एवं झारखंड राज्य को 2.00 MAF मिलने पर सहमति बनी।
सम्राट चौधरी ने फरक्का बराज के निर्माण के कारण प्रभावित गंगा नदी की अविरलता को बरकरार रखने एवं बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा में कटाव निरोधक कार्यों पर होने वाले व्यय का शत-प्रतिशत वहन भारत सरकार से करने का अनुरोध किया। इस पर गाद प्रबंधन नीति बनाने पर सहमति हुई।
उन्होंने गंगा और नेपाल तथा अन्य राज्यों से आने वाली नदियों के जल प्रबंधन को लेकर एक समन्वित और व्यापक प्रबंधन नीति की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, राज्यों के बीच आपसी समन्वय और दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत सरकार और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से अब क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही है और वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में राज्यों के बीच वर्षों से लंबित मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी है, क्षेत्रीय सहयोग को नई दिशा मिली है और कई जटिल विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।