बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
09-Feb-2026 03:46 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने खुलेआम तांडव मचाते हुए मोरवा प्रखंड में एक निजी स्कूल के संचालक की हत्या कर दी, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना हरपुर भिंडी पंचायत के दर्जीनिया पुल के समीप हुई, जहाँ बाइक से घर लौट रहे स्कूल संचालक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
मृतक की पहचान मोरवा के सोंगर पंचायत निवासी पलटन सहनी के पुत्र, गणेश सहनी (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम लगभग छह अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों ने सीधे गणेश पर कुल 14 गोलियां दाग दी। गंभीर रूप से घायल गणेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ताजपुर थाना क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और नेशनल हाईवे 28 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का गुस्सा इतना था कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही हालात को नियंत्रित किया और आसपास से कई खोखे बरामद किए।
घटना के पीछे की वजहों को लेकर स्थानीय स्तर पर कई चर्चाएं हो रही हैं। मृतक के भतीजे राहुल कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उनके चाचा पर निर्दयतापूर्वक 14 गोलियां दागीं। वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गणेश सहनी प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़े थे और इस क्षेत्र में उनके कुछ लोगों से विवाद की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, स्कूल के एक शिक्षिका के साथ उनकी करीबी को लेकर भी चर्चा सुनने को मिल रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
घटना ने इलाके के लोगों में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
समस्तीपुर जिले में इस तरह की हिंसक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पुलिस को मामले की जांच करने दें। वहीं, मृतक के परिजन और स्कूल के स्टाफ ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इस तरह की घटना दोबारा न हो।
इस घटना ने मोरवा प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस लगातार जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस कितनी जल्दी अपराधियों तक पहुंच पाती है और न्याय दिला पाती है।