बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
14-Dec-2025 03:22 PM
By First Bihar
SAHARSA: बिहार पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के आदेश पर 'ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी थाना अंतर्गत आमजनों के गुम / चोरी हुए मोबाईल फोन जिनका उनके थाना अंतर्गत सनहा / प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, उसे बरामद कर उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया जाता है।
ऑपरेशन मुस्कान (फेज-01, 02, 03, 04, एवं 05) के तहत अब तक कुल 245 मोबाईल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35,42,397/- (पैंतीस लाख बयालीस हजार तीन सौ सन्तानवे) रूपया है। इसी क्रम में आज दिनांक-14.12.2025 को ऑपरेशन मुस्कान फेज 06 के तहत कुल 43 मोबाईल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को दिया गया।
जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 06,46,388/- (छः लाख छयालीस हजार तीन सौ अठ्ठासी) रूपया है। उक्त बरामद मोबाईल फोन को पुलिस केंद्र, सहरसा में आयोजित कार्यकम में पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, कोशी क्षेत्र, सहरसा मनोज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, सहरसा हिमांशु के द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। सहरसावासियों के जीवन में हरसंभव सहायता एवं उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में सहरसा पुलिस निरंतर प्रयासरत है।