सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
12-May-2025 10:20 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा जिले के सलखुआ थाना इलाके में नाला निर्माण करने के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी। गोतिया ने इस कदर पीटा कि बाप-बेटे बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 40 वर्षीय बेटे की ईलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत अंतर्गत चौराही वार्ड 03 निवासी लखुरन यादव के 40 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती बाड़ी करके अपने परिवार के परवरिश किया करता था, मृतक को तीन पुत्र हैं। जख़्मी पिता लखुरन यादव ने बताया कि सोमवार को पडोस में रहने वाले मृतक के चचेरे भाइयों से विवाद हो गया।
उन्होंने कहा कि मेरा बेटा श्याम यादव घर मे स्थित चापाकल के जल निवासी को लेकर नाला का निर्माण कार्य कर रहा था, जो मेरी निजी जमीन में पड़ता है। इसी बीच उसके चचेरे भाई श्याम यादव शत्रुघन यादव रामदास यादव समेत अन्य लोगों ने नाला निर्माण का विरोध किया। उन लोगो द्वारा कहा जाने लगा कि यह मेरी जमीन है।
जिस पर बात इतनी बढ़ गई कि वह लोग 15 की संख्या में आकर हमला कर दिए। जिसमें मेरे ऊपर हमला देखकर बेटे मे खुद आगे आकर उसने लड़ाई करने लगे तो उन लोगो ने लोहे के रॉड से मेरे बेटे के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर गया। इसके बाद सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन जख़्मी बेटे को बचाने के लिए सहरसा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गई। रात करीब 8:00 बजे मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
