ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: HPV का टीका लगते ही दर्जनों छात्राएं बेहोश, स्कूल में मचा...

Bihar News: HPV का टीका लगते ही दर्जनों छात्राएं बेहोश, स्कूल में मचा हड़कंप; भागे-भागे अस्पताल पहुंचे अधिकारी

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के एक स्कूल में HPV वैक्सीन लगने के बाद दो दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

17-Oct-2025 09:27 PM

By RITESH HUNNY

Bihar News: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय आरण में पंचगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ दिलीप कुमार के उपस्थिति में कर्मियों द्वारा 9 से 14 वर्ष की छात्रा को ह्यूमेन पेपलूमा वायरस (Hpv) की टीका पड़ने से करीब दो दर्जन बच्चे बेहोश हो गए। जिससे अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


वहीं कुछ लोग अपने बच्चे को खुद से अस्पताल लेकर भागे जबकि प्रभारी ने एम्बुलेंस मांगाकर बांकी बचे बच्चे को सदर अस्पताल भेजवाया, जहां सभी बच्चे स्वास्थ्य बताया जा रहा है। हालांकि आक्रोशित लोगों ने चिकित्सक टीम पर टूट पड़े वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया तबतक चिकित्सक टीम ने एक रूम में खुद को बंदकर अपने आप को सुरक्षित किया।


तबतक सूचना मिलने पर बिहरा थानाध्यक्ष दलबल के साथ करीब तीन दर्जन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया वहीं सदर डीएसपी आलोक कुमार भी मोके पर पहुंच मामले की जानकारी प्राप्त की, वहीं लोगों को शांत कराया। इधर, सूचना मिलते ही डीएम दीपेश कुमार, एसपी हिमांशु सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच इलाजरत सभी बच्चों का हाल जाना।