सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 02:59 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां जिले की पुलिस ने नशा के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में कोरेक्स भी बरामद किया गया है। दरअसल सोनवर्षा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित गिरिजा पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया है।
223 बोतल कफ सिरप बरामद
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पेट्रोल पंप के एक कमरे से छापेमारी कर 223 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इन कारोबारियों के पास से एक बाईक व तीन मोबाईल भी बरामद किया है।
4 नशा तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आए कारोबारियों की पहचान डरहार थाना क्षेत्र के सतौर गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र मनीष कुमार, सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया गांव निवासी शंकर झा के पुत्र प्रिंस रौशन उर्फ रौशन झा, सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी विजय महतो के पुत्र गौरव कुमार व रविंद्र महतो के पुत्र कुमार बालाजी के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष का बयान
इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि “गुप्त सूचना के आधार पर गिरिजा पेट्रोल पंप स्थित एक कमरे में छापेमारी की गई थी, जहां से 223 बोतल कोरेक्स सहित चार कारोबारी गिरफ्तार हुए हैं। इन लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है”. बता दें कि शराबबंदी के बाद ऐसे तस्करों कि संख्या में भारी संख्या में इजाफा हुआ है.
युवाओं की बर्बाद हो रही जिंदगी
वहीं राज्य के युवाओं की जिंदगी ऐसे नशों के कारण बर्बाद हो रही है. इन युवाओं में 18 साल से कम उम्र के युवा बहुत बड़ी संख्या में हैं. कोरेक्स के अलावा ये युवा स्मैक, गांजे, चरस इत्यादि जैसे नशों की गिरफ्त में आ चुके हैं और इनकी संख्या लगातार बढती ही जा रही है. हालांकि प्रशासन सूचना मिलने के बाद इन नशों के कारोबारियों के खिलाफ कदम उठाती जरुर है, मगर इस बारे में और भी ज्यादा बड़े एक्शन की जरुरत पूरे राज्य में है.