Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
20-Oct-2025 07:08 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 में 69 वर्षीय बुजुर्ग बेचन साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने डायल 112 पुलिस पर पिटाई के कारण हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।
मृतक बेचन साह, पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 के निवासी और किसान थे। उनके बेटे महेंद्र साह ने बताया कि रविवार शाम उनके पिता खेत से लकड़ी लेकर आए और जलावन घर के दरवाजे पर रखा। इस बात को लेकर उनके भाई सुशील साह की पत्नी फूलों देवी और उनकी बेटी अंशु कुमारी के साथ विवाद हो गया। फूलों देवी ने डायल 112 पर कॉल कर मारपीट की शिकायत की।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फूलों देवी व उनकी बेटी को रेस्क्यू कर पतरघट थाना ले गई। महेंद्र का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके पिता बेचन साह के साथ धक्का-मुक्की और पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ ने बताया कि शव पर मारपीट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: रितेश