ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / समस्तीपुर में लड़का-लड़की ने नदी में लगाई छलांग, लड़की का शव बरामद

समस्तीपुर में लड़का-लड़की ने नदी में लगाई छलांग, लड़की का शव बरामद

26-Nov-2022 10:20 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां बूढ़ी गंडक नदी के पुल से एक लड़की और एक लड़के ने छलांग लगा दिया। दोनों ने आज यानी शनिवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया है। लड़का मथुरापुर ओपी क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद सलीम है, जबकि लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि बाद में लड़की और लड़के का शव बरामद कर लिया गया। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सुबह 8 बजे लोगों ने पुल पर एक लड़का और लड़की को दौड़ते हुए देखा। दोनों ने अचानक पूल से छलांग लगा दिया। पहले लड़की ने छलांग लगाईं, जिसे बचाने के लिए लड़का भी नदी में कूद गया। पानी की गहराई काफी ज्यादा है। मौके पर गोताखोरों की मदद से दोनों का शव नदी से निकाला गया।



लड़का मोहम्मद सलीम मथुरापुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लड़की काफी परेशान थी। यही वजह रही कि लड़की ने पुल से नदी में छलांग लगा दिया। इसके बाद लड़के ने उसकी जान बचाने के लिए नदी ने छलांग लगा दिया। लड़का और लड़की दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि काफी देर तक लड़के की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की जा रही थी लेकिन बाद में गोताखोरों ने दोनों का शव बरामद कर लिया।