ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / bihar / Bihar Election 2025: बिहार आए जम्मू-कश्मीर के जवान की हार्ट अटैक से मौत,...

Bihar Election 2025: बिहार आए जम्मू-कश्मीर के जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में हुई थी तैनाती

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर निवासी आरपीएफ एएसआई अब्दुल हमीद गांगी की समस्तीपुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना मसीना उच्च विद्यालय के चुनाव कैंप में हुई।

18-Oct-2025 12:00 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहां राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। इसी बीच, समस्तीपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है।


समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर अन्नु स्थित मसीना उच्च विद्यालय में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय एएसआई अब्दुल हमीद गांगी के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र स्थित नाबला गांव के निवासी थे।


शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हमीद को उनके सहयोगी तुरंत रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और शव को उनके पैतृक स्थान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।