Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
24-Nov-2025 03:23 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 निवासी 23 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि गौरव बीते रविवार को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने बनमा ईटहरी आया हुआ था। लौटने के दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह नदी में गिर गया। बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि गैस गोदाम से लगभग 100 मीटर की दूरी पर 15 फीट गहरी खाई में बाइक सवार दो लोग नदी में गिर गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दूसरा युवक गौरव कुमार लापता हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोज शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गौरव का शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गौरव के चाचा जयराम यादव ने बताया कि सोमवार अहले सुबह करीब 4 बजे गौरव बाइक से घर लौट रहा था। अत्यधिक कोहरे के कारण वह राइट टर्न लेने की बजाय सीधा आगे बढ़ गया, जिससे बाइक 15 फीट गहरी खाई में नदी के अंदर जा गिरी। इसी हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।