Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
10-Jan-2026 02:40 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खगड़िया में हुई रिश्वतखोरी की कार्रवाई का असर अब सहरसा तक पहुंच गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने कृष्णा नगर वार्ड-37 स्थित एक आवास पर छापेमारी कर लाखों रुपये नकद, सोने के जेवर और अहम वित्तीय दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई खगड़िया में रंगे हाथ पकड़े गए प्रमंडलीय लेखा अधिकारी शिशिर कुमार राम से जुड़े मामले की कड़ी बताई जा रही है।
सहरसा के कृष्णा नगर वार्ड- 37 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने एक आवास पर धावा बोल दिया। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दोपहर से लेकर रात तक घर का कोना-कोना खंगालना शुरू कर दिया। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 4/26 दिनांक 08/01/2026) के सिलसिले में की गई। डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब साढ़े 5 घंटे दोपहर 2:30 से रात 8:00 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
निगरानी टीम ने आवास के कमरों, अलमारियों और लॉकर की बारीकी से जांच की। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। जिसमें कुल नकद 3 लाख 56 हजार 900 रुपये मिले। टीम ने 3 लाख रुपये जब्त कर लिए, जबकि 56,900 रुपये मानवीय आधार पर घरेलू खर्च के लिए छोड़ दिए। वहीं सोने की दो चेन और एक अंगूठी बरामद किया गया। एलआईसी (इंश्योरेंस) और फिक्स्ड डिपॉजिट समेत कई अहम वित्तीय कागजात जब्त भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई खगड़िया में हुई गिरफ्तारी की अगली कड़ी है।
वहां कार्रवाई उपरांत सहरसा स्थित इस आवास पर दबिश दी गई। निगरानी ब्यूरो अब जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्ति का मिलान आय के ज्ञात स्रोतों से करेगी। वहीं निगरानी टीम ने तलाशी छापेमारी उपरांत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते घर के सदस्यों को अपनी तलाशी दी और उसके बाद ही आवास से बाहर निकले। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। यहां बताते चलें कि खगड़िया में निगरानी विभाग ने शुक्रवार को ही एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरडीए परिसर स्थित अभियंत्रण संगठन कार्यालय में तैनात प्रमंडलीय लेखा अधिकारी शिशिर कुमार राम को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में सहरसा में भी निगरानी की उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगरानी की कार्रवाई का चर्चा देर रात तक सहरसा में चर्चा का विषय बना रहा।