बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Feb-2026 01:25 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवाहाट–सिमरीबख्तियारपुर एनएच-107 पर भौरा पुल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी सहित लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी लोग पटना से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो भौरा पुल के पास पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घायलों में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, बंटी शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी मोहन शर्मा के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।