Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
18-Dec-2025 08:04 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सुन्दर लड़की से बेटे की शादी कराने के चक्कर में एक पिता को 50 हजार का चूना लग गया। यदि कोई सुंदर लड़की का फोटो दिखाकर आपसे कहे कि बेटे की शादी करेंगे, तो सावधान हो जाइए..आजकल सुन्दर लड़की से शादी कराने का झांसा देकर लोग पैसे की ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा के सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है।
जहां उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले एक परिवार के साथ इसी तरह की ठगी हो गयी। कानपुर के एक परिवार को बेटे के शादी का झांसा देकर एक शख्स ने पहले 50 हजार रूपये ऐंठ लिया फिर कानपुर से ट्रेन में साथ बैठकर सहरसा जंक्शन पहुंचा और स्टेशन पर उन लोगों को छोड़कर खुद रफू चक्कर हो गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर गांव निवासी 22 वर्षीय पीड़ित राज कुमार ने बताया कि उनके एक पड़ोसी मो• जाकिर हुसैन ने यह कहा कि बिहार के सहरसा जिले में उनका सुसराल है। जाकिर हुसैन ने आगे कहा कि उनके ससुराल के बगल में एक लड़की रहती है। जो काफी खुबसुरत है, एक बार देखेंगे तो पसंद हो जाएगा। ऐसा कह उसने मोबाइल के गैलरी में रखे एक लड़की का फोटो दिखाया और कहा कि इस सुन्दर लड़की से बेटे की शादी कीजिएगा। यदि लड़की पसंद है तो चलिए बिहार वहां आपके बेटे की शादी करवा दूंगा। मोबाइल में लड़की की तस्वीर को देखकर पूरा परिवार काफी खूश हुआ।
जिस लड़की की तस्वीर उसने दिखाई वो बाकई काफी खुबसुरत थी। वह फोटो परिवार के हरेक सदस्य को पसंद आ गया है। सभी बेटे की शादी उस लड़की से करने को तैयार हो गये। फिर घर के 5 सदस्यों को उसने कहा कि चलिए सहरसा वहां हम शादी करवाते हैं। लेकिन कानपुर से सहरसा जाने से पहले मोहम्मद जाकिर ने उनसे 50 हजार रूपये ले लिया। कानपुर से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे सभी सहरसा जंक्शन पहुंचे। मो. जाकिर हुसैन भी स्टेशन पर उतर गया। लेकिन बाथरुम जाने के बहाने वह अचानक गायल हो गया।
पीड़ित राजकुमार ने बताया कि हमलोगों ने मोहम्मद जाकिर को पूरे स्टेशन परिसर में खोजा लेकिन उसका कही अता-पता नहीं चल सका। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया तब वह स्विच ऑफ था। उनलोगों को यह समझते थोड़ी देर हो गयी कि उनके साथ जाकिर ने शादी कराने के नाम पर ठगी की है। पीड़ित ने सहरसा के सदर थाने में पहुंचकर वहां के थानेदार को अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर वो भी हैरान रह गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठगी का एक मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है।