बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
03-Mar-2026 08:17 PM
By First Bihar
SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भागीदारी रही।
एसपी हिमांशु ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये के ईनामी, फरार और वांछित अपराधी दीपक कुमार, जो पे०-स्व० अनोज यादव, सा०-बलुआहा बैजनाथपट्टी, वार्ड नंबर 03, थाना व जिला सहरसा का निवासी है, वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, सराही टोला स्थित किराये के कमरे में ठहरा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए सदर थाना एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने सुनियोजित ढंग से छापामारी और घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप दीपक कुमार को उसके किराये के कमरे से विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अपराधी के कब्जे से एक कट्टा, एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन, आठ गोलियां और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी हिमांशु ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच एवं साक्ष्यों की पुष्टि के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और सभी वांछित अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
सदर थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों या अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया है।