ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
09-Aug-2022 08:32 AM
PATNA : मुहर्रम के अवसर पर आज यानि मंगलवार को बिहार के अस्पताल बंद रहेंगे. इसमें एम्स (AIIMS), आइजीआइएमएस (IGIMS), पीएमसीएच (PMCH), एनएमसीएच (NMCH) समेत सभी बड़े और छोटे अस्पताल शामिल हैं. इन अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि राजधानी पटना के बड़े अस्पतलों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ आपरेशन थियेटर तैयार रखने को कहा गया है.
जानकारी के मुताबिक, डीएम व एसएसपी के आग्रह पर सिविल सर्जन डा. केके राय ने होली कुर्जी के प्रबंधक, पीएमसीएच-एनएमसीएच, गुरु गोविंद ङ्क्षसह सदर अस्पताल, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्साधीक्षकों को पत्र लिखा है. इस पात्र में कहा गया है कि मंगलवार को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ आपरेशन थियेटर तैयार रहे, जिससे मरीजों को परेशानी नहीं झेलना पड़े.
सिविल सर्जन ने कहा कि सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी में रोगियों को उपचार सुविधा मुहैया कराने और पर्याप्त मात्रा में दवाएं स्टोर करके रख लें. इसके अलावा लोकनायक जयप्रकाश नारायण, न्यू गार्डिनर, राजेंद्र नगर आइ हास्पिटल के निदेशकों, सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा देने के लिए डाक्टरों व चिकित्साकर्मियों की रोस्टर ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है.