ब्रेकिंग न्यूज़

गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Home / bihar / रूपेश के परिजनों से मिले चिराग, बोले... डीजीपी ने मेरा फोन तक नहीं...

रूपेश के परिजनों से मिले चिराग, बोले... डीजीपी ने मेरा फोन तक नहीं उठाया

19-Jan-2021 03:32 PM

SARAN : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह के परिजनों से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुलाकात की है. चिराग पासवान आज रुपेश के पैतृक गांव पहुंचे और वहां परिवार वालों से मुलाकात की. चिराग पासवान ने रुपेश के परिजनों को भरोसा दिया कि वह न्याय के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे. 


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर घेरा है. चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश हत्याकांड को लेकर वह बिहार के डीजीपी से जानकारी लेना चाहते थे लेकिन डीजीपी ने उनका फोन तक नहीं उठाया. राजधानी में रहते हैं. लेकिन पुलिस आस-पास भी काम नहीं कर पा रही है.


इस दौरान चिराग पासवान रुपेश सिंह के परिजनों से मिलकर काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि बिहार में अगर इस तरीके की घटना घट सकती है तो ये कहने में कहीं कोई गुरेज नहीं कि शायद ही कोई बिहारी यहां सुरक्षित होगा. जहां प्रशासन के लोग और बड़े-बड़े नेताओं का आवास है अगर वहां इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो कहीं भी घटनाएं हो सकती हैं.


चिराग ने कहा कि मैं अगर अपराध पर बोलूंगा तो लोग कहेंगे कि मैं इस मामले का राजनीतिकरण कर रहा हूँ. लेकिन लोगों को सोचने की जरूरत है कि 8 दिन के बाजवूद भी पुलिस को इस मामले में कोई कामयाबी नहीं मिली है. पुलिस को इस मामले में देखना होगा कि आखिरकार सीसीटवी कैमरे क्यों नहीं काम कर रहे थे.