TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
06-Feb-2026 08:59 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है, ताजा मामला रोहतास का है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो सवार 10 मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया।
घटना सासाराम-चौसा मार्ग के सोनवर्षा मोड़ के पास की है। जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि ऑटो पर वेटर और मसालची भी सवार थे जो तिलक समारोह में काम करके अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी एक बेलगाम ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गये। वही चालक मौके से फरार हो गया।
दोनों मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया निवासी महेंद्र पासवान और सरोज कुमार बैठा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक और ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।
वही घायलों की पहचान रामसागर साह, मनोज साह, पिंटू यादव, सरस्वती देवी, कुसुम कुमारी, प्रियंका, मधु कमारी और रीना देवी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त किया गया है, वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।